भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस मे आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से समर सिंह को गिरफ्तार किया। बता दें की आरोपी समर सिंह को घटना के 12 वें दिन गिरफ्तार किया गया हैं। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद उनकी मां ने समर सिंह पर रिस्ते में धोखा देने का आरोप लगाया था।
आपको बता दें की 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर लिया था जिसके बाद से ही समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ NBW जारी हुआ था। जिसके बाद उनके खिलाफ कुर्की की तैयारी चल रही है। इस मामले में पुलिस को यह भी आशंका थी कि दोनों विदेश भी भाग सकते हैं। हालाँकि संजय सिंह अभी तक पुलिस की पहुँच से बाहर है।
गिरफ्तारी के बाद वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इसी के साथ वाराणसी पुलिस ने हाथोंहाथ ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल कर दी। जिसके लिए कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दे दी है।
बता दें की आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में उनकी मां ने सिंगर समर सिंह पर कई सारे आरोप लगाए हैं। जिसमें यह कहा गया है की आरोपी आकांक्षा के साथ 3 साल लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान फोटो और वीडियो रिकार्ड कर लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देता था। वहीं अभिनेत्री को दूसरों के साथ काम करने पर मारता-पीटता था। मधु दुबे ने कोर्ट से मुकदमा की केस डायरी, विवेचक और साक्ष्य तलब कर कोर्ट की निगरानी में पर्यवेक्षण की अपील की। CJM ने याचिका पर पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।